Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

ऋषि कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन तक, इन सितारों ने बड़े पर्दे पर निभाए समलैंगिक किरदार

0
266

Dainik Bhaskar

Jun 12, 2019, 09:33 AM IST

बॉलीवुड डेस्क. वेब सीरीज मेड इन हैवन में अर्जुन माथुर गे का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के बाद से उन्हें कई लोग अश्लील मैसेज भेज रहे हैं, इनमें से कुछ में उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दिया गया है। अर्जुन पहले भी दो बार ऑनस्क्रीन समलैंगिक किरदार निभा चुके हैं। शायद इसी वजह से लोगों ने उन्हें असल में गे समझ लिया है। अर्जुन के अलावा कई एक्टर्स हैं जिन्होंने स्क्रीन पर समलैंगिक किरदार निभाया है।

इन एक्टर्स ने निभाया समलैंगिक किरदार

  1. अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार अपनी माचो इमेज के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की हीरोइन को विलेन से बचाना या हैलीकॉप्टर से छलांग लगाना हो। उन्हें हमेशा एक्शन पैक फिल्मों में देखा गया है। फिल्म ढिशुम में अक्षय ने गे का रोल निभाया था। हालांकि उनका कैमियो रोल था।

  2. मनोज बाजपेयी

    मनोज बाजपेयी ने फिल्म अलीगढ़ में एक गे प्रोफेसर का रोल प्ले किया था। ये फिल्म उत्तर प्रदेश के एक विश्वविद्यालय की सच्ची घटना पर आधारित थी। जिसमें मनोज ने श्रीनिवास रामचन्द्र सिरस का किरदार निभाया था। मनोज मराठी के प्रोफेसर थे। दो पत्रकार उनका स्टिंग ऑपरेशन करते हैं और उनके समलैंगिक होने की खबर को अखबारों में छाप देते हैं। उनके समलैंगिक होने का पता चलता है तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। पूरी कहानी मनोज की समलैंगिक होने और वापस अपनी नौकरी पाने की उनकी कानूनी लड़ाई पर आधारित थी। 

  3. फवाद खान

    फिल्म कपूर एंड सन्स में फवाद खान गे रोल में नजर आए। हालांकि, पूरी फिल्म में उन्हें एक परफेक्ट सिंगल लड़के की तरह दिखाया गया लेकिन अंत में उनके गे होने का खुलासा होता है। 

  4. ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर ने पर्दे पर कई किरदार निभाए हैं। ऋषि बेहद चार्मिंग एक्टर्स में से एक रहे हैं। अपने समय के रोमांटिक हीरो माने जाने वाले एक्टर ने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में गे प्रिंसिपल योगेंद्र वशिष्ठ का किरदार निभाया। 
     

  5. अभिषेक बच्चन

    अभिषेक बच्चन ने फिल्म दोस्ताना में गे कपल का किरदार निभाया था। हलांकि इस फिल्म में वो मेल नर्स सैम बने हैं लेकिन एक फ्लैट किराए पर लेने के लिए अपने दोस्त अभि (जॉन अब्राहम) के सामने गे पार्टनर का ढोंग रचते हैं। पूरी फिल्म में उन्होंने गे रोल को बेहतरीन कॉमेडी के साथ बेहतरीन रूप से प्रस्तुत किया है। 
     

  6. शबाना आजमी

    शाबानी आजनी ने फिल्म फायर में राधा का लेस्बियन किरदार निभाया है। शबाना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने स्क्रीन पर लेस्बियन रोल प्ले किया। इस फिल्म में उनका संबंध अपनी ननंद सीता (नंदिता दास) के साथ दिखाया गया है। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। दोनों ही एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। 
     

  7. साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा

    करण जौहर की फिल्म बॉम्बे टॉकिज में साकिब सलीम और रणदीप हुड्डा गे कपल के रूप में नजर आए। इस फिल्म की सनसनी बना था दोनों एक्टर्स के बीच किसिंग सीन। 
     

  8. सोनम कपूर

    फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सोनम कपूर भी लेस्बियन के रोल में नजर आईं। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें लेस्बियन सब्जेक्ट के साथ फैमिली ड्रामा को एक साथ लाया गया था।  
     

  9. आयुष्मान खुराना 

    आयुष्मान खुराना ने अपने अब तक के करियर में कई अलग तरह के किरदार निभाए हैं। जल्द ही वो भी पर्दे पर गे रोल में नजर आएंगे। अपनी अगली शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान गे रोल में होंगे। ये फिल्म उनकी शुभ मंगल सावधान की सीक्वल फिल्म है। 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}