Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

शो के लिए 5 कपल हुए फाइनल, ओपनिंग सेरेमनी में सलमान कराएंगे कंटेस्टेंट्स का परिचय

0
342

किरण जैन/टीवी डेस्क.  मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए का 9वां सीजन जल्दी ही शुरूहोने वाला है। इस बात पर संशय बना हुआ है कि इस बार कौन-कौन सी जोड़ियां शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगी। वहीं सूत्रों की मानें तो मेकर्स अब तक 5 जोड़ियों को फाइनल कर चुके हैं, जो जल्दी ही इस शो के प्रोमो शूट करेंगी। इस सीजन में मैरिड या लिव-इन पार्टनर्स ही नहीं, एक्स-कपल्स भी स्टेज पर थिरकते नजर आएंगे। 

सलमान खान कराएंगे कंटेस्टेंट्स का परिचय 

– अभिनेता सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वो शो की ओपनिंग सेरेमनी में कंटेस्टेंट्स का परिचय कराते भी दिखाई देंगे। ठीक वैसे ही, जैसे वो बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का अनाउंसमेंट करते हैं।  हर कपल के रिलेशनशिप के बारे में सलमान अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आएंगे। 

रवीना टंडन कर सकती हैं शो को जज:

जजेस की बात करें तो अब तक चैनल कई बॉलीवुड दिग्गजों को अप्रोच कर चुका है, जिनमे कटरीना कैफ, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, रवीना टंडन,  टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी शामिल हैं। हालांकि अब तक किसी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। सूत्र कहते हैं कि रवीना टंडन ने चैनल को भरोसा दिया है कि वो जज की कमान जरूर संभालेंगी। 
 

ये पांच कपल हुए फाइनल

  1. मैरिड कपल: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

    मैरिड कपल: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

    प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने शो में पार्टिसिपेट करने के लिए हामी भर दी हैं। इससे पहले युविका और प्रिंस बिग बॉस 9 में साथ नजर आए थे। इसी शो के दौरान दोनों  एक-दूसरे के करीब आए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शो के दौरान प्रिंस ने खुलकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन वह उन्हें पसंद जरूर करते थे। हालांकि प्रिंस के इस प्यार के इजहार के बाद भी युविका ने हां कहने के लिए काफी वक्त लिया था। दोनों की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। 

  2. मैरिड कपल: संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी।

    मैरिड कपल: संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी।

    एक्टर-डांसर संभावना सेठ पति अविनाश द्विवेदी के साथ इस शो में हिस्सा ले सकती हैं। सूत्रों की मानें तो संभावना ने शो के लिए हामी दी है और तैयारी भी शुरू कर दी है। जब हमने इस खबर की पुष्टि के लिए संभावना से बात की तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद संभावना और अविनाश ने जुलाई 2016 में शादी की थी। शुरुआती दिनों में संभावना के पेरेंट्स खुश नहीं थे, लेकिन शादी के वक्त उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। 

  3. एक्स कपल : एली गोनी और नताशा स्टेंकोविक।

    एक्स कपल : एली गोनी और नताशा स्टेंकोविक।

    कुछ साल पहले एली अपनी भाभी के जरिए नताशा से मिले थे। दोनों ने कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर उनके बीच मतभेद हो गए, जो उनके अलगाव की वजह बने।  अलग होने के कुछ महीनों बाद दोनों ने अपने बीच हुए मनमुटाव को दूर तो कर लिया, लेकिन वो फिर से रिश्ते में नहीं जुड़े। नताशा से अलग होने के बाद एली का नाम उनके शो ‘ये है मोहब्बतें’ की सह-कलाकार कृष्णा मुखर्जी के साथ जोड़ा गया था। लेकिन कृष्णा ने इस बात से इनकार कर दिया था। नच बलिए 9 में एली और नताशा डांस का हुनर दिखाते नजर आएंगे।

  4. एक्स-कपल : मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह।

    एक्स-कपल : मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह।

    चंद्रकांता- एक मायावी प्रेम गाथा की एक्ट्रेस मधुरिमा तुली इसी शो में उनके को-एक्टर रहे विशाल आदित्य सिंह साथ नच बलिए 9 में भाग ले रही हैं। मधुरिमा और विशाल के प्यार की कहानी चंद्रकांता के सेट पर शुरू हुई थी, लेकिन कुछ महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद वो अलग हो गए। ब्रेकअप के करीब एक साल बाद वो नच बलिए 9 के लिए साथ आए हैं। 

  5. एक्स-कपल : अनुज सचदेव और उर्वशी ढोलकिया।

    एक्स-कपल : अनुज सचदेव और उर्वशी ढोलकिया।

    उर्वशी एक्स-बॉयफ्रेंड अनुज के साथ शो में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो गई हैं। दोनों ने शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है। उर्वशी और अनुज 2011 में कथिततौर पर रिलेशन में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इस बात को आधिकारिक तौर पर नहीं माना। वो हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छे दोस्त बताते थे। बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच उम्र में अंतर की वजह से अनुज के माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।