Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

पंजाब में ठंड पूरे शबाब पर, तापमान 5 डिग्री पर पहुंचा, अंगीठी ने ली दो की जान

0
146

चंडीगढ़। पंजाब में ठंड पूरे शबाब पर आ रहा है। चंडीगढ़ सहित पूरे राज्‍य में तापमना में रोज गिरावट आ रही है। इससे सुबह अाैर शाम को लोगों के लिए घर से बहार निकलना मुश्‍किल हो रहा है। राज्‍य में सबसे कम तापमान जालंधर के आदमपुर में दर्ज किया गया है। आदमपुर में ताममान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अमृतसर में भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है।
राज्‍य में पिछले कुछ दिनों से ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। सुबह और रात को र्स हवाएं लोगों को हाल बुरा कर देती है। इससे स्‍कूली बच्‍चों काे भी दिक्‍कत हाे रही है। राज्‍य में शनिवार को जालंधर का आदमपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान पर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालंधर शहर में भी तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री पर पहुंच गया है।
अमृतसर में भी सर्दी लाेगों को कंपा रही है। यहां तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पटियाला में न्‍यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तथा लुधियाना में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्‍य शहरों में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 नवंबर तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। 30 नवंबर व 1 दिसंबर को गहरी धुंध छाने का अनुमान है। फिलहाल अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ रहे अंतर के चलते रातें सर्द व दिन की खुली धूप में तपन महसूस की जा रही है। दिन के तापमान में अभी खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आने से रातें सर्दी की अहसास कराती रहेंगी।

कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत

लुधियाना में सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना जालंधर बाइपास स्थित सिल्वर कुंज इलाके की है। यहां निर्माणाधीन मकान के कमरे में सर्दी से बचाने के लिए दोनों मजदूर अंगीठी जलाकर सोए थे। अंगीठी से निकलने वाली गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई। मारे गए लोगों की पहचान इशात (20) और फिरोज (21) के रूप में हुई है। वे उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के निवासी थे।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि दोनों लुधियाना में मजदूरी करते थे और काम करने वाली जगह में ही सो जाते थे। दोनों कुछ दिनों से सिल्वर कुंज में एक निर्माण मकान में काम कर रहे थे। काम करने के बाद रात में वेकमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। अंगीठी के धुएं से दोनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गांव में उनके परिवार को सूचना दे दी है