Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

0
114

Dainik Bhaskar

Jun 05, 2019, 07:18 PM IST

  • तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार
  • पति का डल्हौजी सिविल अस्पताल में चल रहा उपचार

चंबा. देर रात हुए एक हादसे में पत्नी की मौत हो गई जब कि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डल्हौजी स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस थाना खैरी के तहत बिहार के बेतिया जिला का लीफिनी निवासी फ़ियाज पुत्र मोहम्मद जलील अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकल पर जा रहा था। काली माता मंदिर खैरी के पास हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से हुआ।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो फियाज और उसकी पत्नी रानी को सड़क किनारे गिरा पाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डल्हौजी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार पाया गया है।

 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}