सतपाल कौशिक की रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे लोग।
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सतपाल कौशिक द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। बुड़िया साहब के हजरत पीर हुसैन अहमद ने आए हुए रोजा इफ्तारी लोगों का रोजा खुलवाया। उसके बाद बीबीपुर के मौलवी सादिक ने नमाज अदा कराई। कौशिक ने आए हुए सभी रोजा इफ्तारियों का धन्यावाद किया। उन्होंने सभी को रमजान के महीने की मुबारक बाद के साथ साथ ईद की मुबारक बाद भी दी।
पीर हजरत हुसैन अहमद ने आए हुए सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के हर धर्म के लोगों को एक दूसरे के धर्म का मान सम्मान करना चाहिए। माैके पर मुस्तकीन, मौहम्म अली नम्बरदार, मतलूब हसन, इकराम शादीपुर, दार्जी, जाकिर शादीपुर, असरफ अली शादीपुर, राजकुमार त्यागी, सतपाल गौड़, वासुदेव,जरनैल सिंह काम्बोज, डाॅ. रमेश कुमार शर्मा आदि के अलावा सैंकडो लोग उपस्थित थे।