Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

खुशखबरी: चंडीगढ़ और फिरोजपुर के बीच चलेगी फुली एसी ट्रेन

0
761

फिरोजपुर। यात्रियों की मांग को देखते हुए फिरोजपुर रेलवे मंडल जल्द ही फिरोजपुर ओर चंडीगढ़ के बीच पूरी तरह वतानुकूलित (फुली एसी)  ट्रेन चलाएगा। इस ट्रेन के स्टॉपेज फिरोजपुर कैंट, मोगा, जगराओं, लुधियाना व चंडीगढ़ निर्धारित किए गए हैं। वस्‍तुत: रेलवे फिरोजपुर से नई दिल्ली के मध्य चलने वाली शताब्दी एक्‍सप्रेस को नाम बदल कर चलाएगा। यह ट्रेन फिरोजपुर में यार्ड में पांच दिन तक खड़ी रहती है।
ट्रेन का नाम फिरोजपुर से जुड़ा हो, इसके लिए अधिकारियों की ओर से कुछ नाम रेलवे मुख्यालय को भेजे जा रहे हैं। नाम व शुरू करने की तिथि की मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन को चलाया जाएगा। फिरोजपुर से ट्रेन सुबह साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच रवाना होगी। ट्रेन चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए शाम साढ़े पांच बजे चलेगी।
रेलगाड़ी शुरू किए जाने को लेकर मंगलवार की दोपहर बाद चार बजे मंडल अधिकारियों की एक बैठक डीआरएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी अधिकारियों ने अपने-अपने तर्क दिए जाने के साथ ही गाड़ी के नाम सुझाए। डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि ट्रेन को चलाने को लेकर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जैसे ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी उसके बाद एप्रूवल मिलने के उपरांत ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा।
फिरोजपुर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों में ज्यादातर उन लोगों की संख्या होती है, जो पीजीआइ, हाईकोर्ट या फिर प्रदेश सरकार के विभागों में जाते हैं। सभी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही यह ट्रेन सुबह पौने दस बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी और वापसी में यह ट्रेन साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।