Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

SGPC चुनाव में अकाली दल ने मारी बाजी, गोबिंद सिंह लोंगोवाल नए अध्‍यक्ष

0
166

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव में गोबिंद सिंह लोंगोवाल को अगला अध्यक्ष चुना गया है। वह प्रो. कृपाल सिंह बंडूगर का स्‍थान लेंगे। वह शिरोमणि अकाली दल अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल के विश्‍वासपात्र माने जाते हैं। चुनाव एसजीपीसी की आम सभा में हुआ। लोंगोवाल के नाम का प्रस्‍ताव अकाली दल बादल ने किया और विरोधी गुट ने अमरीक सिंह शाहकोट का नाम दिया था। लोंगोवाल को 154 मत मिले और अमरीक सिंह मात्र 15 मत हासिल कर सके। रघुजीत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरपाल सिंह जूनियर उपाध्यक्ष व गुरबचन सिंह महासचिव चुने गए हैं। 
रघुजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरपाल उपाध्यक्ष व गुरबचन महासचिव चुने गए
लोंगोवाल शिरोमणि अकाली दल से तीन बार विधायक और अकाली सरकार में मंत्री रहे हैं। वह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के करीबी व विश्वासपात्र हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्हें यह पद हासिल हुआ है। तीन बार अध्यक्ष रहे कृपाल सिंह बडूंगर को उम्मीद थी कि उन्हें एक मौका और मिल सकता है लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
तीन बार विधायक रहे लोंगोवाल अकाली सरकार में मंत्री रहे हैं, संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के शिष्य थे
अन्‍य पदा‍धिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। रघु जीत सिंह करनाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरपाल सिंह पायल को जूनियर उपाध्यक्ष और गुरबचन सिंह कर्मपाल को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। आमसभा की शुरूआत के बाद बीबी जागीर कौर ने गोविंद सिंह लोंगोवाल का नाम अध्यक्ष पद के लिए पेश किया। विपक्षी गुट ने अमरीक सिंह शाहपुर का नाम पेश किया। इसके बाद वोटिंग करवाई गई।