Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

इंतजार खत्म, पंजाब में नगर निगम चुनावों की घोषणा, 17 दिसंबर को मतदान

0
136

चंडीगढ़। पंजाब में तीन नगर निगमों के चुनावों की घोषणा की जा चुकी है। मतदान 17 दिसंबर को होगा। उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही 32 कमेटियों व नगर पंचायतों के चुनाव भी इसी के साथ होंगे।
इस बार मतदाता को निगम चुनाव में नोटा का भी अधिकार होगा। चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे। निगम चुनावों की तिथियों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
राज्य चुनाव कमिश्नर जगपाल सिंह संधू ने वीरवार को जालंधर, अमृतसर और पटियाला नगर निगम चुनाव की घोषणा की। निगम चुनाव के लिए नामांकन करने की तारीख  2 से 6 दिसंबर तक होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख  8 दिसंबर होगी। मतदान व मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
चुनाव आयोग ने नगर निगम में खर्च की लिमिट में भी वृद्धि की है। अब खर्च की सीमा ढाई लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह सीमा 2.07 लाख थी।