Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

कांग्रेस सरकार के खिलाफ अकाली दल का प्रदेशभर में प्रदर्शन, कई जगह किया मार्ग जाम

0
154

चंडीगढ़। पंजाब में नगर निगम चुनाव में गड़बड़ी व अकाली वर्करों को झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिअद-भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हरिके पत्‍तन पुल पर धरने पर बैठे हैं, जबकि अन्य जिलों में अकाली व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। कपूरथला में कार्यकर्ताओं ने यातायत ठप कर दिया। पठानकोट में भी कार्यकर्ताओं ने जम्मू मार्ग बंद कर दिया। धरने में ही पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन भी मनाया गया।
लुधियाना के लाडोवाल टोल के नजदीक अकाली दल और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जीटी रोड जाम कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। फतेहगढ़ साहिब में भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। धरने में पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा, सनौर विधायक हरिंदर पाल चंदूमाजरा भी शामिल हैं। संगरूर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हो रही धक्केशाही के विरोध में अकालियों ने जिले भर में विभिन्न जगहों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भवानीगढ, संगरूर, सुनाम व दिड़बा में धरना दिया।
रामपुरा में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की अगुवाई में धरना दिया जा रहा है। अकाली दल की मांग है कि जिन निकायों में अकालियों को नामांकन नहीं करने दिया गया वहां के चुनाव रद करने, अकालियों पर दर्ज मामले वापस लेने और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
रातभर जागते रहे सुखबीर , धरने वाली जगह पर ही मनाया बड़े बादल का जन्मदिन 
सुखबीर सिंह बादल द्वारा दिया जा रहा धरना रातभर जारी रहा। हरीके पत्तन हेड वर्क्स पर सुखबीर सिंह बादल का जमीं पर बिस्तर  लगा, उन्होंने बड़े बादल (प्रकाश सिंह बादल) का जन्म दिन रात के बारह बजे बोले सो निहाल सात श्री अकाल के जयकारों से मनाया। उनके साथ खडूर साहिब के सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, वीर सिंह लोपोके सारी रात डटे रहे| वहीं, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपना जन्मदिन अपने पैतृक गांव बादल में केक काटकर मनाया।