Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

पंजाब कांग्रेस का पुनर्गठन व कैबिनेट विस्तार शीघ्र

0
506

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार लुधियाना नगर निगम चुनाव के बाद किया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस का पुनर्गठन भी शीघ्र होगा। उन्होंने राहुल के साथ बैठक में दोनों मामलों पर विचार-विमर्श किया।
कैप्टन ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत जल्दी प्रदेश में पार्टी का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए पहले की तरह अब भी नए मंत्रियों के चयन के लिए नौजवान और हुनर के सुमेल को प्रमुखता दी जाएगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी आदि भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल में आठ मंत्रियों को और शामिल करना है। कैबिनेट विस्तार का फैसला लंबे समय से टलता आ रहा है। रेत खनन विवाद में घिरने के बाद ऊर्जा व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह के इस्तीफे के बाद अब एक और मंत्री पद खाली हो गया है।
अभी तक लुधियाना, जालंधर जैसे बड़े जिलों से एक भी मंत्री कैबिनेट में नहीं है। राणा के इस्तीफे के बाद दोआबा क्षेत्र से अब कोई भी मंत्री कैबिनेट में नहीं बचा है। मंत्री पद हासिल करने के लिए विधायकों ने पूरा जोर लगा रखा है लेकिन किसकी लॉटरी लगेगी यह तो समय ही बताएगा।