Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

योग इंडिया फाउन्डेशन, भारत द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा समिति चण्डीगढ़ के तत्वाधान में गांधी भवन सैक्टर 16 ए, चण्डीगढ़ में योग आसन चैम्पियनशिप 2018 आयोजित की गई।

0
210

24 जनवरी 2018 चण्ड़ीगढ:- योग इंडिया फाउन्डेशन, भारत द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा समिति चण्डीगढ़ के तत्वाधान में गांधी भवन सैक्टर 16 ए, चण्डीगढ़ में योग आसन चैम्पियनशिप 2018 आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्मल चन्द, रीजनल डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया एवं डा. देवराज त्यागी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.एम.पी.डोगरा ने की।
योगआसन प्रतियोगता में ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल पंचकूला, गर्वमैन्ट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सैक्टर 15 चण्डीगढ़ एवं कृष्णा मॉडल स्कूल यमुनानगर के साठ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के जजो के तौर पर डा. योगाचार्य मीनाक्षी ठाकुर, डा.शबनम सलमानी एवं योगगुरू रोहित तथा मनदीप ने योग प्रतियोगता का निर्णय किया। फॉउण्डेशन के अध्यक्ष एवं मंत्री डा. नरेश शर्मा एवं डा. रमन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उम्र के हिसाब से चार ग्रुप बनाये गये थें। ग्रुप ‘ में 11 से 14 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया इसमे प्रथम स्थान ईशा यादव द्वितीय अंकिता तथा तृतीय स्थान पर दिव्या एवं अंकुश रहे। ग्रुप बी‘ में 15 से 18 वर्ष के बच्चो ने भाग लिया इनमें प्रथम सचिन द्वितीय मोहित तथा तृतीय पिन्टू कुमार रहे। ग्रुप सी19 से 22 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया इनमें प्रथम परमजीतद्वितीय गोपाल तथा तृतीय मनी रहे। ग्रुप डी‘ में 30 से 40 वर्ष के लोगों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान देवराज द्वितीय मनोज कुमार तथा तृतीय अजय कुमार रहे। संस्थान की ओर से इनको प्रमाण-पत्र एवं मूमेण्टो देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि निर्मल चन्द्र ने बताया कि योग आसन करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा किसी प्रकार के रोग नही होते। डा.एम.पी. डोगरा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि जबसे हमारे प्रधानमंत्री ने योग दिवस मनाना शुरू किया है तब से योग के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। आये हुए अतिथियों का धन्यवाद डा. देवराज त्यागी ने किया। कार्यक्रम में डा.शिखा चौधरी, डा.विमल, एवं स्कूलो के अध्यापक आदि काफी लोगों ने भाग लिया।
डा. देवराज त्यागी
सचिव
प्राकृतिक चिकित्सा समिति
चण्डीगढ़