भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मुलाकात की
चंडीगढ़, 18 मार्च 2025 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा जी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चंडीगढ़ से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान श्री मल्होत्रा ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, स्थानीय समस्याओं के समाधान और चंडीगढ़ में विकास कार्यों को गति देने पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को चंडीगढ़ की जनता की आवश्यकताओं एवं चुनौतियों से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर श्री तरुण चुघ ने श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ भाजपा के और अधिक सशक्त होने की कामना की। उन्होंने संगठन को और मजबूती देने, पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
भाजपा मीडिया विभाग