Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

डॉ रुपेश कुमार सिंह ने प्रभुनाथ शाही बिहार फाउंडेशन की पर्यावरण और सांस्कृतिक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया

0
43
डॉ रुपेश कुमार सिंह ने प्रभुनाथ शाही बिहार फाउंडेशन की पर्यावरण और सांस्कृतिक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया
चण्डीगढ़ : बिहार फाउंडेशन, चण्डीगढ़ के चण्डीगढ़ और पंजाब चैप्टर की बैठक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ रुपेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में  में हुई जिसमें ट्राइसिटी और उसके आसपास रहने वाले बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध सदस्यगण शामिल हुए।
डॉ रुपेश कुमार सिंह ने भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत फ्लाइट इंजीनियर, चण्डीगढ़ वन विभाग के पूर्व फॉरेस्टर, पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के पूर्व सचिव और जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक प्रभुनाथ शाही को उनके पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रति समर्पित कार्यों तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए सक्रियता को देखते हुए बिहार फाउंडेशन के पंजाब और चंडीगढ़ चैप्टर के पर्यावरण एवं सांस्कृतिक समिति का चेयरमैन नियुक्त किया।
प्रभुनाथ शाही ने इस अवसर पर संस्था द्वारा 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर मनीमाजरा में कलाग्राम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह दस बजे से बिहार के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया कि बैठक में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, न्यू चंडीगढ़, कालका और पिंजौर से कैप्टन जीपी सिंह,डॉ सत्यदेव पांडेय, गणेश प्रसाद सिंह, लोकेश सौरभ शर्मा, राजीव कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार सिंह, योगेंद्र नारायण मिश्रा, संजय कुमार, प्रवीण कुमार, सौरभ कुमार, राधे कृष्ण शर्मा, मयंक मणि प्रसाद, डॉ ब्रजेन्द्र, जय प्रकाश शर्मा, सुजय कुमार पाठक, सुजीत कुमार और संजीव हंस उपस्थित थे।