Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय संस्कृति, राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी

0
113

चंडीगढ़ 5 नवंबर, 2020 : ” भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय संस्कृति, राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी है | आज देश में सभी वर्गों के लोग भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को समझ रहे हैं और देश के युवा भी राजनीती में सक्रिय भूमिका अदा करने के लिए अब आगे आ रहे हैं | ” ये बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने पार्टी कार्यालय कमलम में कांग्रेस पार्टी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला नंबर २ में शामिल होने के उपरान्त कही |

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के जिला नंबर २ के सैंकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जितेंद्र सिंह (जीतू) के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, उपाध्यक्ष आशा जस्वाल, प्रदेश महासचिव रामबीर भट्टी, प्रदेश सचिव अमित राणा और तेजिंदर सरा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, जिला महामंत्री रवि रावत और शीलनाथ, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा, मोर्चा महामंत्री जसमन, शानू दूबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनंत चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थामा| प्रदेश अध्यक्ष सूद ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया |

जितेंद्र सिंह (जीतू) के साथ अन्य कार्यकर्तों में मुख्य तौर पर रोहित राणा, बिक्रमजीत सिंह विक्की, सुखवीर सिंह, गुरी टूर, दिलराज, अनिरुद्ध, कुणाल, शतूल,सुभाष, आशीष, पंकज मिण्डा, हरप्रीत सिंह, विवेक कुमार, वायरल चौधरी ने भी भाजपा का दामन थामा |

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जनतंत्र विधमान है | यहाँ पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता पार्टी की वचारधारा का अनुसरण करके राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री जैसे उच्च पद पर पहुँच जाता है | यहाँ एकात्म मानववाद की विचारधारा को माना जाता है यहाँ परिवार वाद की बजाय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाता है |

उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी जो कार्यकर्ता को रीढ़ की हड्डी माने, उसके सुख दुःख में उसके साथ शामिल हो| सभी सदस्यों को परिवार की भाँती देखा जाता हो | ऐसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना हम सभी के सौभाग्य की बात है| उन्होंने आये हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जायेगा और पार्टी की विचारधारा के साथ उनको जोड़ा जायेगा | उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई पद विशेष नहीं बल्कि दायित्व माना जाता है | भविष्य में आप युवा भी इसी प्रकार से अपना अपना दायित्व निभाए और राजनीती के क्षेत्र में आदर्शों पर चल कर कार्य करें और जैसा कि यह हमारा संस्कार है कि पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता निर्माण के भाव से लोगों को जोड़ते हैं | इसलिए ये पार्टी अन्य सभी दलों से भिन्न है | उन्होंने आज पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का पुनः स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रदान की |

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जस्वाल, महामंत्री रामबीर भट्टी, सचिव अमित राणा, जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने भी अपने विचार प्रकट किये और सभी नए सदस्यों को बधाई प्रदान की |