चण्डीगढ़: 25 अगस्त 2020 गांधी स्मारक निधि पंजाब,हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश,गांधी स्मारक भवन सैक्टर 16 चण्डीगढ़ में पिछले लगभग 4 वर्षांे से गतिरोध चल रहा था। मातृ संस्था केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि, राजघाट, नई दिल्ली के सहयोग एवं मार्गदर्षन से आज यहां गतिरोध समाप्त हो गया। दोनों पक्षों को समक्ष बुलाकर एक बैठक कर सभी समस्याओं पर चर्चा कर के उनका समाधान किया गया और सभी की सहमति से नया न्यासी मण्डल एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नये ट्रस्टी मण्डल और पदाधिकारी निम्नलिखित के अनुसार बनाए गये।
अध्यक्ष श्री संजय सिंगा, मंत्री,केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि,
राजघाट नई दिल्ली- 110002
उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मल दत्त, अध्यक्षा, खादी आश्रम, पानीपत
न्यासी एक प्रतिनिधि केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि, राजघाट,नई दिल्ली
न्यासी श्री राजबीर सिंह रावत, स्वाध्याय आश्रम,पट्टीकल्याणा
न्यासी श्री बलबीर सिंह, अध्यक्ष,पंजाब खादी मण्डल, सुजानपुर (पंजाब)
न्यासी श्री दीपचन्द निर्मोही,चेतना ट्रस्ट, पानीपत
मन्त्री श्री आनन्द कुमार शरण, सचिव, अरुणोदय, समालखा
उपरोक्त निर्णय पश्चात बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आज की बैठक सम्पन्न हुई। नये न्यासी मण्डल एवं पदाधिकारियों ने आज दिनांक 25.08.2020 से गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश, का कार्यभार सम्हाल लिया।