Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े श्रद्धापूर्वक तरीक़े से मनाई और उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

0
8

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े श्रद्धापूर्वक तरीक़े से मनाई और उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जी के दिल के करीब रहे प्रसिद्ध भजनों के सुनने से हुई। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिंदर भाटिया, अच्छे लाल गौड़, नंदिता हुड्डा, विक्रम चोपड़ा, जाहिद परवेज खान, जसबीर बंटी, दिलावर सिंह और रमेश गुप्ता ने भारत के अलग अलग धर्मों, जातियों, क्षेत्रों और संस्कृतियों का पालन करने वाले करोड़ों लोगों को एक छत्र के नीचे लाकर एकजुट करने और फ़िर उन्हें भारतीयता के एक सूत्र में बांधने में महात्मा गांधी के योगदान को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल महात्मा गांधी के नैतिक मार्गदर्शन में लड़े गए गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के कारण विविधताओं से भरे और सदियों से राजनीतिक रूप से विभाजित भारत 1947 में पहली बार विश्व के मानचित्र पर एक मजबूत और एकजुट देश के रूप में उभर सका। कॉंग्रेसी नेताओं ने यह भी कहा कि गांधी ने न केवल धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत की बुनियाद रखी, बल्कि दुनिया के कई देशों को अपनी-अपनी शासन व्यवस्थाओं में मानवीय और गरीब पोषक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया, जिनके शासनकाल में भारत की बहादुर सेना ने 1965 के युद्ध में पड़ोसी देश पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। उन्होने शास्त्री के किसानों औऱ जवानों के प्रति उनके अपार स्नेह को याद करते हुए कहा कि यह दुख की बात है कि आज भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपनाकर और “अग्निपथ” जैसी योजनाएं लाकर लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए “जय जवान जय किसान” के नारे का अपमान कर रही है।

राजीव शर्मा, मुख्य प्रवक्ता, चंडीगढ़ कांग्रेस 9417745247