Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

युवा अकाली नेता की गुंडागर्दी, लड़की की अस्‍मत लूटी और केस हुआ ताे की ऐसी हरकत

0
174


कपूरथला। यहां एक युवा अकाली नेता ने एक साथी के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे दुष्‍कर्म किया। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी तो उसने लड़की को फिर उठा लिया और उसको जान से मारने की कोश्‍ािश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार नेता यूथ अकली दल का शहरी प्रधान बताया जाता है। उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह के अनुसार, पीडि़त लड़की के पिता ने इस बारे में पुलिस काे शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग लड़की को सुल्तानपुर लोधी में रहने वाले लवप्रीत उर्फ सोनू व अकाली दल शहरी प्रधान राजीव धीर ने अगवा कर लिया। इसके बाद दोेनों ने उससे दुष्कर्म किया। लडड़की के विरोध करने पर दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद थाना सुल्तानपुर लोधी थाने में मामला दर्ज  कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी लवप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी राजीव धीर फरार हो गया। लड़की के पिता के अनुसार, इस दौरान राजीव धीर और  कुछ अन्‍य व्यक्तियों ने पीडि़त नाबालिग लड़की को अगवा कर जान से मारने की कोशिश की।
इसके पर लड़की के चाचा ने फिर पुलिस को शिकायत दी और इस बारे में भी मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान गुरुद्वारा श्री बेर साहिब साहिब के नजदीक रोटरी चौक पर राजीव धीर को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोअदालत में पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।