Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

ग्रंथी ने किया एेसा काम कि शर्मशार हो गई आस्था

0
335

मानसा। यहां एक ग्रंथी ने परिवार की आस्था को चोट पहुंचा दी। ग्रंथी की सेवा में जुटा 12 वर्षीय बच्चा जब रात को उसे दूध देने के लिए गया तो उसने उसे अपने पास बैठने को कहा। इसके बाद उसने जो किया वह शर्मशार कर देने वाला था। ग्रंथी ने उससे कुकर्म किया और फिर धमकी दी। बच्चे ने जब यह बात परिजनों को बताई तो थाना सिटी-टू पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।
जांच अधिकारी एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि मानसा के वार्ड-6 के एक घर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ रखा हुआ था। दो दिन पहले जब 12 वर्षीय लड़का ग्रंथी को रात के समय दूध देने गया तो उसने उसे फुसलाकर  अपने पास ही सुला लिया। रात के समय बुध सिंह ने बच्चे से कुकर्म किया। परिवार को इसका पता सुबह चला। बच्चे की मेडिकल जांच करवाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्चे की हालत ठीक है। थाना सिटी-टू पुलिस ने बुध सिंह निवासी मंडेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।