Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0
17

पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

धरती हमारी जिम्मेदारी भी है और विरासत भी।
विश्व पृथ्वी दिवस पर आइए एक वादा करें— पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को संवारें- विनायक बंगिया

चंडीगढ़: सेक्टर 45 में पृथ्वी दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ युवा दल द्वारा पौधारोपण किया गया। समाज सेविका व युवा दल सचिव राबिया मालिक ने कहा कि 22 अप्रैल 1970 से पर्यावरण, पृथ्वी और जीवन के संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। क्योंकि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक साधनों की जरूरत, एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान की होती है, वहीं पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है। जबकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का निरंतर दोहन हो रहा है, जिसके संरक्षण की आवश्यकता है। नहीं तो भविष्य में पृथ्वी पर मनुष्य का जीवित रह पाना मुश्किल हो जाएगा। पृथ्वी पर आक्सीजन, जल, भोजन और जीवन चक्र सुरक्षित रखने में वृक्षों की भूमिका महत्वपूर्ण है। अफसाना अंसारी ने लोगों से अपने आसपास पेड़ जरूर लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर इंद्रजीत कौर, विनायक बंगिया, सुनील यादव, सरबजीत, तानिया, रिया काश्यप, अंजली आदि उपस्थित रहे।