Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

जरूरतमंद लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया 

0
14

जरूरतमंद लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि का प्रावधान किया 

ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ की अनूठी पहल  

चण्डीगढ : ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवा दल के फंड से ₹1,51,000 की धनराशि जारी की। यह राशि उन लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए समर्पित की गई है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। शिक्षा ही वह प्रकाश है, जो न केवल किसी का भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे समाज को प्रगति की राह दिखाती है।

संस्था के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं की शिक्षा केवल एक परिवार की प्रगति नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की नींव है। इसलिए महिला दिवस पर इस पहल के माध्यम से ओम महादेव कांवड़ सेवा दल ने यह सुनिश्चित किया है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है।

शिव महापुराण पाठ में स्थापित किए गए ज्योतिर्लिंगों का विसर्जन करने हेतु महिलाओं की टीम हरिद्वार के लिए रवाना

सेवादल के कैशियर हनी गुलाटी ने बताया कि हाल ही में सात दिवसीय शिव महापुराण पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए थे। प्रतिदिन इनका रुद्राभिषेक किया गया और अब इनका विसर्जन करने हेतु महिलाओं की एक विशेष टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए मुस्कान, रीना, वैशाली, गुरप्रीत, खुशबू, रिया, भारती, अनीशा, पूजा, कशिश एवं ममता सहित अन्य महिलाएँ हरिद्वार प्रस्थान कर चुकी हैं।