Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभःजमाल सिद्धिकी

0
127

हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभःजमाल सिद्धिकी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भारत के मुसलमानों को भरोसा
हर परिवार को 1 लाख देने की बात करते हैं युवराज, क्या 32 लाख करोड़ इटली के खजाने से लाएंगेः मल्होत्रा
चंडीगढ़,16 मई।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने चंडीगढ़ के अल्प संख्यक समाज और मुस्लिमों से एकजुट होकर भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में वोट की अपील की।गुरुवार को चंडीगढ़ में उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में अल्प संख्यक मोर्चा की बैठक ली और अपने संबोधन में कहा कि हिंदुस्तान का मुस्लिम समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित मानते हुए उन पर भरोसा करता है।वह यकीन से कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजनाओं सहित भाजपा सरकार सरकारी की योजनाओं का पूरा लाभ हर नागरिक और दूसरे समुदायों की तरह बिना किसी भेदभाव के भारत के हर कोने में बसे मुसलमानों को भी मिला है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ जनता का नेतृत्व करते हैं। संतोषजनक बात यह है कि उनके नेतृत्व पर अल्प संख्यक समाज भरोसा रखता है और प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर भारत के विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में बगैर भेदभाव के काम किया है। मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद 55 वर्षों तक भारत की जनता को केवल नारे देकर सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस की तरह भाजपा ने केवल नारे देकर काम नहीं चलाया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ देश और समाज की दशा और दिशा बदलने में अहम योगदान देने का काम किया है। यही कारण है कि देश में शिक्षा,चिकित्सा,सुरक्षा,खेल,नवाचार,विकास,आदिवासी क्षेत्र और अल्प संख्यक,परिवहन सेवा पर विशेष फोकस कर देश की तस्वीर बदली और विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज दुनियाभर में 40 प्रतिशत यूपीआई से पेमेंट भारत में हो रही है।आत्म सम्मान से देश आगे बढ़ रहा है,मगर कांग्रेस के युवराज अभी भी लोगों को भ्रमित करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। अब उन्होंने नया शगूफा छोड़ दिया है। वे हर परिवार को एक लाख रुपये देने की बात कहने लगे हैं,जबकि हंसी इस बात पर आती है कि इतना पैसा क्या वे इटली के घर में दबे खजाने से निकाल कर लाएंगे,क्योंकि भारत में 32 करोड़ परिवार हैं।राहुल गांधी के दावे पर अगर विश्वास कर भी लें तो हर गरीब परिवार को एक लाख देने के लिए उन्हें 32 लाख करोड़ अनुदान की आवश्यकता होगी,मगर इसका जवाब देना शायद वह आवश्यक नहीं समझते होंगे,इसलिए लोगों को गुमराह करने वाले बयान दे रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए यह यह परफोरमेंस देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है,देश के साथ लोगों की सोच भी विकसित हुई है। राहुल गांधी को अपने भाषणों में यह भी बताना चाहिए कि वह इतना पैसा कहां से लाएंगे। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा.असलम,प्रदेशाध्यक्ष जावेद अंसारी,प्रदेश महामंत्री इफ्तेखार अहमद,अल्प संख्यक मोर्चा के प्रभारी भीमसेन अग्रवाल,कार्यालय सचिव शाबाद अहमद उपस्थित रहे।