Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन

0
189

बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन
-कांग्रेस नेता अशोक कुमार, कमल यादव के अलावा भंवरा व इनके सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल
-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने किया स्वागत,ऐतिहासिक जीत की अपील की
चंडीगढ़। बापू धाम कालोनी सेक्टर-26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को सोमवार जोरदार जन समर्थन मिला। यहां प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस दो नेताओं अशोक कुमार और कमल यादव के अलावा सैंकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा को बड़ी सफलता जितेंद्र सैनी भंवरा के भाजपा में शामिल होने से मिली है। गौरतलब है कि भंवरा इस क्षेत्र से स्वतंत्र चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें उस चुनाव काफी वोट हासिल हुए थे। इन्होंने उपरोक्त नेताओं ने अपने भाजपा में शामिल होने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को बताया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं और अन्य लोगों को पार्टी का पटका डाल कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि दूसरे राजनीतिक दलों में भी भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है,तभी तमाम दूसरे राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता अपना नाता तोड़ कर भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस क्षेत्र नगर निगम पार्षद दलीप शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन की जीत को सुनिश्चित और ऐतिहासिक बनाने के लिए 60 प्रतिशत अधिक से वोटों से विजयी बनाए,ताकि चंडीगढ़ के विकास के लिए टंडन अपना अहम योगदान दे सकें।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत इसलिए भी जरूरी है,क्योंकि नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में जितने विकास कार्य किए थे, इतने किसी भी सरकार में नहीं हुए। खुद मोदी ने इन कार्यों को सिर्फ ट्रेलर बताया है,जबकि अभी पूरी पिक्चर बाकी है।उन्होंने कहा कि भारत की इस प्रगति को और गति देने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार जरुरी है। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता अशोक कुमार कमल यादव और जितेंद्र सैनी भंवरा ने अपने संबोधन में श्री राम मंदिर के निर्माण और आर्टिकल 370 और सीमा सुरक्षा जैसे विषयों पर किए गए कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इन्होंने कहा कि मोदी द्वारा किए गए इन कार्यों की वजह से उनका मन परिवर्तन हुआ और उन्होंने भाजपा को सहयोग करने का मन बनाया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,युवा विंग प्रदेशाध्यक्ष महकवीर संधू,जिलाध्यक्ष सतपाल वर्मा,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य शर्मा व अन्य कई नेता मौजूद रहे।