Chandigarh Today

Dear Friends, Chandigarh Today launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards http://chandigarhtoday.org

Posted by Surinder Verma on Tuesday, June 23, 2020

दुकानदार की जिद पर महंत ने खरीदी लाटरी, डेढ़ करोड़ का निकला इनाम

0
129

मानसा। वार्ड नंबर दो निवासी महंत नजीर खान ने लाटरी विक्रेता की जिद के कारण इस बार लाटरी खरीदी थी। हालांकि, उसे उम्मीद नहीं थी कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी ही। अब नजीर खान को पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर का पहला इनाम हासिल हुआ है। बुधवार को घोषित परिणामों में उसकी लाटरी बी 943117 निकली। पहला इनाम सरकार की तरफ से डेढ़ करोड़ रखा है।
नजीर खान ने बताया कि उसने तीसरी बार दीवाली की लाटरी खरीदी थी। इससे पहले दो बार उसकी लाटरी नहीं निकली थी। नजीर खान ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। पांच दिन पहले वह अपनी गाड़ी के साथ शहीद ऊधम सिंह टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। उसके पास एक लाटरी विक्रेता आया और टिकट की खरीद करने के लिए कहने लगा।
नजीर ने बताया कि पहले तो उसका मन नहीं कर रहा था कि वह टिकट खरीदे पर अचानक उसके मन से आवाज आई कि वह टिकट खरीद ही ले। नजीर ने बताया कि उसे आज पता चला कि पहला इनाम डेढ़ करोड़ रुपये का निकल गया है। उसने बताया कि वह इनाम की राशि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खर्च करेगा। नजीर ने कहा कि वह लोगों की नजर में बेशक करोड़पति बन गया है, पर वह एक साधारण व्यक्ति के तौर पर ही अपना जीवन गुजारेगा।